शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत,पात्रा चॉल घोटाले में 101 दिन बाद मिली जमानत

शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत,पात्रा चॉल घोटाले में 101 दिन बाद मिली जमानत

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत को आखिरकार जमानत मिल गई। राउत मुंबई की पात्रा चॉल घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। मुंबई की पीएमएलए कोर्ट ने उनकी 2 नवंबर को उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि,कोर्ट ने राउत जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसपर 9 नवंबर को फैसला सुनाया जाना तय किया गया था।

rajeshswari

21 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी थी। उस समय भी संजय राउत की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई थी। ईडी ने इस मामले में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था। इसमें संजय राउत को मामले में आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। इसमें राउत का नाम मनी लॉड्रिंग के एक मामले में आरोपी के रूप में लिया गया है। राउत ने जमानत के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) मामलों की विशेष अदालत का रुख किया था।

लगभग 4 महीने से जेल में थे बंद
तीन महीने से ज्यादा समय से जेल में बंद संजय राउत को फिलहाल फौरी राहत मिली है। राउत को 31 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। शिवसेना सांसद की जमानत याचिका पर कई बार सुनवाई की तारीख पड़ती रही लेकिन हर बार कोर्ट से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ती रही। लेकिन आखिरकार जुलाई से जेल में बंद राउत को जमानत मिली है।

पहले 8 अगस्त फिर 22 अगस्त तक बढ़ाई गई रिमांड
सबसे पहले संजय राउत की रिमांड 8 अगस्त तक और फिर 22 अगस्त तक बढ़ाई गई थी। वहीं तीसरी बार उनकी रिमांड 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। मुंबई के पात्रा चॉल जमीन घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़े   एयर इंडिया करने जा रही 1,000 पायलटों की भर्ती,एयरलाइंस ने जारी किया विज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *