वाराणसी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर (लोहता) में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अमित पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ, देशभक्ति गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सुरभि सिन्हा के निर्देशन में कक्षा 10 की छात्राओं मानवी सिंह एवं पीहू पाठक ने किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

