काशी विश्वनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

काशी विश्वनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

वाराणसी (जनवार्ता)। सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा घाटों से लेकर बाबा दरबार तक हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

rajeshswari


श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के स्वागत के लिए काशी विश्वनाथ धाम में हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्पवर्षा की गई। आसमान से बरसी फूलों की वर्षा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। धाम परिसर में गुलाब की खुशबू और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।


नागपंचमी और सावन सोमवार के संयोग के चलते सुबह से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कांवड़ियों ने गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के विभिन्न मंदिरों में भी विशेष पूजन-अर्चन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन हुए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की थीं।

इसे भी पढ़े   राजातालाब : मांझी समाज ने तहसील पर प्रदर्शन कर दी 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं' की चेतावनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *