नाग पंचमी पर फलहारी बाबा अखाड़े में हुआ भव्य दंगल

नाग पंचमी पर फलहारी बाबा अखाड़े में हुआ भव्य दंगल

वाराणसी। नाग पंचमी के अवसर पर शिवपुर स्थित फलहारी बाबा अखाड़ा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

rajeshswari


कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी और अखाड़े की पवित्र मिट्टी का विधिवत पूजन कर किया गया। पूजन के बाद पहलवानों ने अखाड़े की मिट्टी माथे पर लगाकर गुरु एवं अखाड़े के प्रति श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद पहलवानों ने एक-दूसरे से गले मिलकर भाईचारे और खेल भावना का संदेश दिया।


पूजन संपन्न होने के बाद अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। विभिन्न मुकाबलों में पहलवानों ने दांव-पेंच और अपनी शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
फलहारी बाबा अखाड़े की विशेषता है कि यहां वर्षभर 365 दिन पहलवान कुश्ती का अभ्यास करते हैं। नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से अखाड़े में पारंपरिक कुश्ती की कला, अनुशासन और खेल भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। नाग पंचमी पर आयोजित दंगल ने अखाड़ा संस्कृति और भारतीय पारंपरिक कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को जीवंत रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रामचन्द्र पहलवान, केशव यादव, चन्दन यादव, जित्तू यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेन्द्र यादव, झूल्लू यादव, काशी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त,1 लाख तक का लग सकता है जुर्माना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *