चौबेपुर : संदिग्ध हाल में पंखे की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव

चौबेपुर : संदिग्ध हाल में पंखे की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव

वाराणसी (जनवार्ता)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में शनिवार सुबह दो बच्चों की मां विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पंखे की कुंडी से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

नरायनपुर गांव निवासी ठेकेदार जय श्री चौहान के पुत्र विकास की पत्नी पूजा (25) ने शनिवार सुबह कथित रूप से घर के कमरे में पंखे की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उसकी सास और ननद मौजूद थीं, जबकि पति विकास किसी काम से बाहर गया हुआ था।

पूजा की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व गाजीपुर जनपद के रामपुर सिधौना गांव निवासी परिवार में हुई थी। करीब दो वर्ष पहले उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दोनों बच्चे अभी छोटे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   पीएचसी हरहुआ बनी उत्तर प्रदेश की पहली एनक्वास सर्टिफाइड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *