जीवनदीप महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं
वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ रही।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। खेल राष्ट्र निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि जीवनदीप समूह की वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह और खेलकूद प्रशिक्षक डॉ. राजेश यादव ने अतिथियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

