68.46 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर, घाटों का संपर्क फिर टूटा

68.46 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर, घाटों का संपर्क फिर टूटा

वाराणसी (जनवार्ता)
। गंगा के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। शनिवार रात आठ बजे तक नदी का जलस्तर 68.46 मीटर दर्ज किया गया। पानी चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। खतरे का निशान 71.26 मीटर है। लगातार बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है।

rajeshswari


जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के सभी घाटों का आपसी संपर्क फिर टूट गया है। घाटों पर होने वाले दैनिक आयोजन भी प्रभावित हो रहे हैं। पिछले 10 दिनों से अधिक समय से नौका संचालन पर रोक लगी हुई है।


मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर जलभराव के कारण शवदाह स्थल में बदलाव करना पड़ा है। वहीं, गंगा आरती भी घाटों की बजाय छतों पर कराई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से घाटों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।
यदि गंगा के जलस्तर में इसी रफ्तार से बढ़ोतरी जारी रही तो अगले दो दिनों में वाराणसी में बाढ़ का खतरा और गंभीर हो सकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़े   ऑनलाइन जुए की लत में फंसा युवक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *