सांप काटे मरीज को सीएचसी से किया रेफर

सांप काटे मरीज को सीएचसी से किया रेफर

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर सीएचसी में शनिवार रात सांप काटने के बाद पहुंचे होलापुर निवासी आदर्श मिश्रा को एंटी स्नेक वेनम नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार, स्टाफ ने दवा उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां मरीज का इलाज जारी है।

rajeshswari


परिजन अक्षय मिश्रा ने आरोप लगाया कि सीएचसी में उस समय डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। वहीं, सीएचसी चिकित्सक डॉ. मनोज दुबे ने बताया कि संबंधित कर्मचारी नया है और उसे एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की जानकारी नहीं थी। घटना के बाद अस्पताल में दवा की उपलब्धता और डॉक्टरों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   हरहुआ ओवरब्रिज से झरना बनकर बरस रहा पानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *