रामकटोरा में सीवर जाम, मकानों में भरा दूषित पानी

रामकटोरा में सीवर जाम, मकानों में भरा दूषित पानी

वाराणसी (जनवार्ता)। चेतगंज वार्ड के रामकटोरा में गौतम होटल के सामने सीवर पाइप लाइन जाम होने से दूषित पानी मकानों में ओवरफ्लो हो रहा है। रविवार को अमित पांडेय के मकान में दूषित पानी भरने से परिजनों की परेशानी बढ़ गई और एक सदस्य की तबीयत भी बिगड़ गई।

rajeshswari


स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का सीवर पूरी तरह जाम है। जलकल विभाग की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची, लेकिन समस्या का समाधान किए बिना लौट गई। 24 घंटे बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय पार्षद श्रवण गुप्ता ने बताया कि सीवर की सफाई के लिए मशीन लगानी पड़ेगी। रक्षाबंधन, शनिवार और रविवार के कारण काम नहीं हो सका। सोमवार को जलकल विभाग की टीम से सफाई कराने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   ड्रोन और सीसीटीवी से होगी बकरीद पर निगरानी 
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *