‘मन की बात’ के बाद भाजपा ने कसी कमर

‘मन की बात’ के बाद भाजपा ने कसी कमर

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं अधिवक्ता डॉ. जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी मंडल स्थित वार्ड संख्या 30 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम के उपरांत पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। डॉ. जयनाथ मिश्रा ने कहा कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पूरी मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने से चुनावी तैयारियों को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत पांडेय, इंजीनियर रवि मिश्रा, चंद्रभूषण मिश्रा उर्फ टाना गुरु, रविंद्र कुमार सिंह, डॉ. पीके तिवारी, मोहन यादव, सोमारू राम, मोहम्मद फारूक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री स्वत्रंत देव सिंह ने वाराणसी में की सगाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *