गुलाब बाग कार्यालय में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण
नेपाल त्रासदी और दिवंगत पदाधिकारी को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी (जनवार्ता) । भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर की ओर से गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में हुआ।


इस दौरान महानगर अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं के नवाचार, तकनीक के माध्यम से इतिहास को रोचक बनाने के प्रयास, ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान, पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण, अमरनाथ यात्रा में स्वच्छता पहल और नागालैंड व ओडिशा की महिला किसानों की सफलता सहित विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश पर भी जोर दिया।
नेपाल त्रासदी और दिवंगत पदाधिकारी को श्रद्धांजलि
‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण के बाद महानगर कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें हाल ही में हुई नेपाल त्रासदी में जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथ ही काशी विश्वनाथ मंडल के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा मुंशी के आकस्मिक निधन पर भी शोक जताया गया।
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, अशोक कुमार पाण्डेय, अजय गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, अमित खरे, साधना वेदांती, पूजा दीक्षित, शालिनी यादव, प्रमोद यादव ‘मुन्ना’, पंकज चतुर्वेदी, शोभनाथ मौर्या, कुसुम सिंह पटेल, विनोद चौहान, अशोक जाटव, नेहा कक्कड़, अनिल उपाध्याय, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय सिंह, राज मिश्रा, भानु चौरसिया, प्रज्ञा पाण्डेय, सपना सिंह, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनिल तिवारी, मुरलीधर सिंह, सुनील यादव, योगेश वर्मा, हीरा यादव, अमित चौरसिया और पिंटू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

