कजरी पर्व से पहले जलेबा की मिठास, दुकानों पर उमड़ी भीड़

कजरी पर्व से पहले जलेबा की मिठास, दुकानों पर उमड़ी भीड़

वाराणसी (जनवार्ता)। कजरी पर्व से पहले जलेबा खाने की परंपरा के चलते शहर से लेकर गांवों तक मिठाई की दुकानों पर इसकी मांग बढ़ गई है। जो रविवार को कजरी पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ी हुई है और दुकानों पर गर्मागर्म जलेबा तैयार किया गया। वही जलेबा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है। इसी कड़ी में मिंट हाउस चौराहे के समीप स्थित मां शीतला मिष्ठान भंडार पर जलेबा लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही। जहाँ दुकान संचालक बाबाजी ग्राहकों को ठंडा जलेबा देने के बजाय कड़ाही से निकलते ही गर्मागर्म जलेबा परोसते नजर आए। जिसमें ग्राहकों ने बताया कि बाबाजी का व्यवहार बेहद सहज और आत्मीय है। उनकी दुकान की मिठाइयां भी स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण हैं।वही कजरी पर्व से पहले जलेबा जैसे पारंपरिक पकवान का सेवन उत्सव और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। जहाँ एक ओर सावन की विदाई तो दूसरी ओर भादो के आगमन के दौरान परिवार व समाज के साथ मिल-बैठकर मिठाई खाने-खिलाने की परंपरा रही है। जबकि बड़े आकार में तैयार होने वाला जलेबा पर्व विशेष का व्यंजन माना जाता है। ग्रामीण अंचलों में यह परंपरा लोक संस्कृति, आपसी मेल-जोल और पर्व की खुशियों से जुड़ी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जगदीश पटेल का काशी में भव्य स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *