गोवंश तस्करी: मढ़नी में मचा हड़कंप, दो मैजिक बरामद, चालक फरार, एसीपी सारनाथ सख्त

गोवंश तस्करी: मढ़नी में मचा हड़कंप, दो मैजिक बरामद, चालक फरार, एसीपी सारनाथ सख्त

चौबेपुर (जनवार्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गौतस्करी की आशंका से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शंकरपुर मढ़नी गाँव के पास हाइवे पर ग्रामीणों ने गोवंश लादकर चंदौली की ओर जा रहे दो मैजिक वाहनों को रोक लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इन वाहनों में अवैध रूप से गोवंश लादा गया था।ग्रामीणों ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने पाया कि दोनों मैजिक वाहनों में अलग-अलग दो गोवंश मौजूद थे, लेकिन तब तक दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो चुके थे।

rajeshswari

इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस को भी अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों मैजिक वाहनों और गोवंश को कब्जे में लेकर चिरईगांव चौकी ले गई। वहीं एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जाँच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” इसके साथ ही फरार चालकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
फिलहाल बरामद गोवंश को चिरईगांव चौकी पर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि तस्करों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इसे भी पढ़े   सोशल मीडिया पर वायरल जुआ: पुलिस ने जांच का दावा कर कार्यवाही का किया आश्वासन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *