पत्रकारपुरम में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी

पत्रकारपुरम में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी

कैंट पुलिस सीसीटीवी से तलाश रही सुराग

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना क्षेत्र के गिलट बाजार स्थित पत्रकार पुरम कॉलोनी में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने दो मंजिला मकान को निशाना बना लिया। दोनों मुख्य दरवाजों पर डबल लॉक लगे होने के बावजूद बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और अलमारियों को खंगालकर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

पत्रकार पुरम गेट नंबर-1 निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक करीब 10 वर्ष पहले यहां मकान बनाकर पत्नी मधु श्रीवास्तव के साथ रह रहे हैं। वर्तमान में दोनों अपनी बेटी के यहां नोएडा गए हुए हैं। मकान बंद होने और दंपती के बाहर होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने पहले मकान की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दीवार फांदी और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों में रखी अलमारियों को खंगाला। घर में सामान बिखरा मिला। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की आवाजाही और पहचान के संबंध में सुराग मिल सके।

दंपती के लौटने पर सामने आएगा चोरी का पूरा आंकड़ा

फिलहाल चोरी गए सामान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक शिक्षक दंपती के नोएडा से लौटने के बाद ही आभूषण, नकदी और अन्य सामान की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पत्रकार पुरम के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े   मां के प्रेमी ने की मासूम की गला दबाकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *