27.64 लाख की लागत से होगा इंटरलॉकिंग और ड्रेन निर्माण कार्य

27.64 लाख की लागत से होगा इंटरलॉकिंग और ड्रेन निर्माण कार्य

वाराणसी (जनवार्ता) । विधानसभा रोहनिया क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने अवस्थापना निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मड़ाव स्थित अशरफी नगर फेज-2 में इंटरलॉकिंग एवं सीके ड्रेन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

rajeshswari

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से प्रेमशीला चतुर्वेदी के मकान से सत्यदेव तिवारी के मकान तक 219.80 मीटर लंबाई में यह निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस पर करीब 27.64 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कॉलोनीवासियों ने विधायक का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है।

कार्यक्रम में डॉ. उमेश पटेल, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, वरिष्ठ युवा नेता अभिमन्यु सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश देवराज पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, कार्यालय प्रभारी राजकुमार कश्यप, ग्राम प्रधान प्रकाश कुमार गौंड, प्रदीप पटेल, भीम पटेल, विनोद पटेल, गोविंद पटेल, अवर अभियंता अनुज मौर्य, सहायक अभियंता राहुल चतुर्वेदी, ठेकेदार संजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: ग्रामीण बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश नाकाम, मुख्य लॉकर सुरक्षित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *