हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान दो पैरा कमांडो लापता

हथिनीकुंड बैराज में सेना की ट्रेनिंग के दौरान दो पैरा कमांडो लापता

यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में मंगलवार रात सेना के स्पेशल फोर्स के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यमुना के तेज बहाव में सेना की मोटरबोट के अनियंत्रित होकर पलटने के बाद दो पैरा कमांडो लापता हो गए, जबकि तीन जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया। लापता जवानों की तलाश में सेना समेत कई एजेंसियों का संयुक्त सर्च अभियान जारी है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के नाहन स्थित 1 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में प्रशिक्षण अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान पांच जवान मोटरबोट पर सवार थे। इसी दौरान नाव में तकनीकी खराबी आ गई और वह यमुना के तेज बहाव की चपेट में आ गई। नाव को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन वह बैराज के गेटों के पास तेज भंवर में फंसकर पलट गई।

हादसे के बाद जवान तेज बहाव में बह गए। तीन जवान किसी तरह तैरकर सुरक्षित निकलने में सफल रहे, जबकि दो जवानों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लापता जवानों की तलाश के लिए सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की एसडीआरएफ टीमों के साथ स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है।

यमुना में तेज बहाव और बैराज क्षेत्र की परिस्थितियों के कारण बचाव दल को अभियान में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी लापता कमांडो की तलाश लगातार जारी रही।

इसे भी पढ़े   सपेरे से संबंध,कोबरा से डसवाकर प्रेमी को दी खौफनाक मौत…'जहरीली गर्लफ्रेंड'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *