श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान
श्रीनगर। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गई। हादसे में विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एयरपोर्ट प्राधिकरण के मुताबिक, घटना के बाद भी हवाईअड्डे का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। विमान के संपर्क में आने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

