जन्माष्टमी पर आज रात एक बजे खुलेगी नो-एंट्री

जन्माष्टमी पर आज रात एक बजे खुलेगी नो-एंट्री

वाराणसी (जनवार्ता)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार की रात शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं और आमजन की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात विभाग ने नो-एंट्री के समय में संशोधन करते हुए इसे रात एक बजे से खोलने का निर्णय लिया है।

rajeshswari


अपर पुलिस उपायुक्त यातायात के आदेशानुसार चार सितंबर की रात नो-एंट्री रात एक बजे से खुलकर सुबह पांच बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद निर्धारित यातायात व्यवस्था के अनुसार वाहनों का आवागमन संचालित किया जाएगा।
यातायात विभाग ने जन्माष्टमी के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की है, ताकि पर्व के दौरान आमजन को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो।

इसे भी पढ़े   कोटवा गांव: प्रधानमंत्री के क्षेत्र में 21वीं सदी का दर्दनाक सच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *