समाचार संकलन के लिए गए पत्रकार की दिनदहाड़े साइकिल चोरी, चौकी में दी शिकायत

समाचार संकलन के लिए गए पत्रकार की दिनदहाड़े साइकिल चोरी, चौकी में दी शिकायत

चौबेपुर(जनवार्ता ):स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत समाचार संकलन के लिए गए एक स्थानीय पत्रकार की दिनदहाड़े साइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय चौकी पर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार अनिल कुमार सिंह निवासी कमौली ने बताया कि बुधवार को वह समाचार संकलन के लिए चिराई गांव पहुंचे थे। अपनी साइकिल गांव के गेट के समीप खड़ी कर उसमें ताला लगा दिया और ब्लॉक कार्यालय, पशु चिकित्सालय एवं बीज गोदाम की तरफ कुछ समय के लिए चले गए। वापस लौटने पर देखा कि साइकिल वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन साइकिल का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने स्थानीय चौकी पर लिखित शिकायत दी।
थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने जनवार्त प्रतिनिधि से बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को, जानें आरती और दर्शन का समय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *