खोजवां में 10 दिन से सीवर ओवरफ्लो, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

खोजवां में 10 दिन से सीवर ओवरफ्लो, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

-विधायक के पहुंचने पर भी हुई नारेबाजी

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है और शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से शनिवार सुबह खोजवां क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने खोजवां पुस्तकालय के समीप तिराहे पर चक्का जाम कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि करीब 10 दिनों से क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इसके चलते खोजवां बाजार, पुस्तकालय, कश्मीरीगंज समेत आसपास के इलाकों में गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है और पीने के पानी में भी गंदा पानी मिल रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

rajeshswari

इस दौरान राजेश, राजन, अनिल, प्रकाश केशरी, कैलाश, घनचु, विनोद, विवेक और गोलू सहित अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे जलकल विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और उन्हें मौके पर बंधक बनाया गया।

वही विधायक सौरव श्रीवास्तव, एसीपी भेलूपुर और भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक ने लोगों को समझाकर शांत कराया तथा अधिकारियों को तत्काल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद सीवर सफाई का कार्य शुरू कराया गया।लोगों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पार्षद, मंत्री और प्रधानमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय होने के बावजूद क्षेत्र की समस्या का समाधान नहीं हो सका। जबकि जलकल विभाग के अनुसार, जब तक जल निगम द्वारा नई सीवर पाइप लाइन नहीं डाली जाती, तब तक समस्या का स्थायी समाधान चुनौतीपूर्ण रहेगा।

इसे भी पढ़े   काशी में पीएम का आगमन: ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, दो दिन डायवर्जन लागू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *