चेक बाउंस मामले में वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार

चेक बाउंस मामले में वारंटी लखनऊ से गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। चेतगंज थाना पुलिस ने चेक बाउंस से जुड़े मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। न्यायालय एसीजेएम पंचम, वाराणसी से जारी गैर जमानती वारंट तथा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 और 83 के तहत कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने यह गिरफ्तारी की।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 3905959/2018 और 138 से संबंधित मामले में कन्हैयालाल शर्मा वांछित चल रहा था। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी से मिले संकेत और स्थानीय मुखबिर की सूचना के आधार पर चेतगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात  लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित शालीमार मीडोज, गोखले मार्ग के विला संख्या 11 से उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चेतगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राहुल बरनवाल, आरक्षी अनिल कुमार तथा निगरानी प्रकोष्ठ के आरक्षी अश्वनी कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   जमीनी विवाद में धारदार हथियार से जमकर मारपीट, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *