शिक्षक सम्मान समारोह में 125 शिक्षकों का हुआ सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह में 125 शिक्षकों का हुआ सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा काशी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षिक गुणवत्ता एवं स्तरोन्नयन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 125 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें 116 कार्यरत और 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए नौ शिक्षक शामिल रहे।

rajeshswari

कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह एवं संघ के पदाधिकारियों की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील पटेल और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्त की भी उपस्थिति रही।

समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक, तुलसी की माला और कलम आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यरत शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए मेडल, कलम और अन्य सम्मान सामग्री प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त कर शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक हितों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान से उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इसे भी पढ़े   वीडियो बना रहे युवकों को उपद्रवियों ने पीटा

समारोह के माध्यम से सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ कार्यरत शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। संचालन डॉ. सरोज पांडेय और अंजू चौबे ने किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *