सामने घाट पर नमामि गंगे ने उतारी आरती, जलस्तर घटने की लगाई गुहार

सामने घाट पर नमामि गंगे ने उतारी आरती, जलस्तर घटने की लगाई गुहार

गंगा तट की सफाई कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

वाराणसी। रविवार को नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने सामने घाट पर गंगा तट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद मां गंगा की आरती उतारकर गंगा के जलस्तर में जल्द कमी आने और तटवर्ती क्षेत्रों से बाढ़ का संकट टलने की प्रार्थना की गई।

rajeshswari

स्वयंसेवकों ने गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए घाट परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान राष्ट्रध्वज, स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां और कपड़े से बने झोले लेकर लोगों से गंगा तटों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

आरती के दौरान स्वयंसेवकों ने मां गंगा से जलस्तर शीघ्र घटने, बाढ़ का संकट पूरी तरह समाप्त होने और तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना की। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा सेवकों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा से जलस्तर कम होने तथा जनजीवन सामान्य होने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ हो-गंगा साफ हो’ के संदेश के साथ गंगा घाटों की पवित्रता और सुंदरता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

आयोजन में सुभाष श्रीवास्तव, लल्लन सिंह, गुड्डू महाराज, शशिकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, किरण पाण्डेय, राजकपूर सिंह, कृष्णानंद, आशीष कुमार राय, केदारनाथ त्रिपाठी, विनोद सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   एटा में सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड का खुलासा: बेटा कमल सिंह ही निकला माता-पिता, पत्नी और बेटी का कातिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *