मोदी के जन्मदिन पर काशी को 111 करोड़ की सौगात

मोदी के जन्मदिन पर काशी को 111 करोड़ की सौगात

वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितम्बर) पर काशी को बड़ा तोहफ़ा मिलने जा रहा है। नगर निगम वाराणसी की ओर से 111 करोड़ रुपये की जन उपयोगी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि यह पहली बार होगा जब नगर निगम इतनी बड़ी योजनाओं का शुभारंभ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर करेगा। इसके साथ ही नगर निगम मुख्यालय में 75 किलो का केक काटा जाएगा।

rajeshswari

नगर निगम आठ जोनों व पांच विधानसभाओं में कराएगा विकास कार्य, कटेगा 75 किलो का केक

आठ जोनों और पांच विधानसभाओं में कार्य

मेयर तिवारी ने बताया कि कुल 383 सड़क निर्माण, मरम्मत, चौक व जलनिकासी से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों पर लगभग 63.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 65.68 किलोमीटर लंबाई तक सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा प्राइमरी कलेक्शन के लिए 1.53 करोड़ की लागत से 8 ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे।

पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे शेल्टर होम

योजना के तहत शहर के 75 कुओं की सफाई व जीर्णोद्धार कार्य पर 1.18 करोड़ खर्च होंगे। पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे 30 लोगों की क्षमता वाला शेल्टर होम 30.28 लाख की लागत से बनाया जाएगा। वहीं, कुत्तों के घर बैठे पंजीकरण की सुविधा शुरू होगी और सचल पशु बंदी वाहन का लोकार्पण होगा। एबीसी सेंटर में कुत्तों के बंध्याकरण की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी।

कजरी महोत्सव का आयोजन

मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले 16 सितम्बर की शाम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कजरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें पद्मश्री लोक गायिका उर्मिला श्रीवास्तव, रागिनी चंद्रा और प्रियंका चौहान अपनी प्रस्तुतियां देंगी। यह आयोजन नौ संस्थाओं के सहयोग से होगा, जबकि नगर निगम केवल सहयोगी भूमिका में रहेगा। मेयर ने घोषणा की कि अब हर वर्ष 16 सितम्बर को कजरी महोत्सव मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   अंबेडकर विवाद के बीच एनडीए की बैठक,दिल्ली पहुंचे चंद्रबाबू नायडू…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *