18 वर्षीय युवती की डिम्बग्रंथि से निकाली पांच किलो से अधिक वजनी गांठ

18 वर्षीय युवती की डिम्बग्रंथि से निकाली पांच किलो से अधिक वजनी गांठ

वाराणसी (जनवार्ता)। अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर में चिकित्सकों की टीम ने जटिल शल्य चिकित्सा करते हुए 18 वर्षीय युवती की डिम्बग्रंथि में मौजूद विशाल गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया। गांठ का आकार करीब 22×20×10 सेंटीमीटर और वजन पांच किलोग्राम से अधिक बताया गया।

rajeshswari


चिकित्सकों के अनुसार युवती की डिम्बग्रंथि में काफी बड़ी गांठ होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। चिकित्सकों की टीम ने सावधानीपूर्वक शल्य प्रक्रिया पूरी करते हुए गांठ को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। ऑपरेशन के बाद युवती की स्थिति चिकित्सकीय निगरानी में बताई गई।


यह जटिल ऑपरेशन डॉ. निकुंज, डॉ. एसके यादव और डॉ. रश्मि की टीम ने किया। चिकित्सकों ने बताया कि अर्बन सीएचसी शिवपुर में विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग सेवाओं के साथ जटिल शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होना क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है। इस सफल ऑपरेशन से केंद्र की चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिली है।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर में दिनदहाड़े ताला तोड़ चोरी: सोना-चांदी व 25 हजार ले भागे बदमाश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *