ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति तरया ग्राम से गुजरने वाले शंकर जी के मंदिर के सामने वाले ट्रैक पर कट गया।

rajeshswari

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से आया और वाहन खड़ा करके सीधा ट्रेन आने पर ट्रैक में लेट गया। मृतक की पहचान सूरज कुमार पुत्र बांगुर राजभर निवासी ग्राम खेतलपुर, थाना चौबेपुर के रूप में हुई है।

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में जनवार्ता ने थाना प्रभारी चौबेपुर से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

इसे भी पढ़े   मैदागिन चौराहे पर पुलिस बस बनी जाम का कारण, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *