ग्राम पंचायत अधिकारी के घर 7 लाख की चोरी,गहने और कैश लेकर भागे

ग्राम पंचायत अधिकारी के घर 7 लाख की चोरी,गहने और कैश लेकर भागे

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के अवधूत नगर श्री राम पुरम् कालोनी रानोपाली में अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चारों ने घर में रखे करीब छह लाख के आभूषण और 70 हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी साथ ले गए। घटना की सूचना पीड़ित परिजनों ने अयोध्या कोतवाली पुलिस को दे दिया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

rajeshswari

ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार वर्मा बीकापुर में तैनात है। वे परिवार के साथ अवधूत नगर श्री राम पुरम कॉलोनी में रहते है। रविवार शाम चार बजे वे गोसाईगंज अपने गांव गए हुए थे। पत्नी और बच्चे शादी में घर गए थे। उन्हें लेने के लिए गया था। रात में गांव में रुक गया। सुबह 11 बजे वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।

नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि घर के अंदर आने पर पता चला कि आलमारी टूटी हुई है। और उसके अंदर रखा सारा सामान गायब है। पीड़ित के मुताबिक पांच सोने की चैन, आठ अंगूठी, दो लाकेट, सुई धागा, पांच जोड़ी चांदी की पायल, 10 चांदी का सिक्का, विदियां जिसकी कीमत छह लाख रुपये की है। इसके अलावा 70 हजार रुपए भी चोर चुरा ले गए।

नरेंद्र कुमार ने बताया कि वे घर की सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगवा रखे थे। लेकिन चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने साथ ले गए। ताकि चोरी की घटना का कोई सुराग न मिल सके। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का निरीक्षण कर चोर की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़े   साकेत कोर्ट ने दी दिल्ली पुलिस को परमिशन,अब कत्ल के राज खोलेगा आफताब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *