5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, दो रन से मिली जीत

5-5 ओवर के मैच में भारत ने बनाए 32 रन, दो रन से मिली जीत

सानो। लगातार दो बार की टी-20 विश्व चैंपियन भारत मंगलवार को 41वीं रैंकिंग वाली जापानी टीम के खिलाफ हारते-हारते बच गया। एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट मुकाबलों से पहले खेले गए इस मैच को बारिश के कारण 5-5 ओवर का कर दिया गया था।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम तीन विकेट पर 30 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे, लेकिन भारतीय स्पिनर अक्षर पटेल ने केवल पांच रन दिए और भारत ने दो रन से मुकाबला जीत लिया।

rajeshswari


यह भारत का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पहला 5-5 ओवर का मुकाबला था। बारिश से प्रभावित मैचों में इससे पहले भारतीय टीम 9-9 और 11-11 ओवर के मुकाबले खेल चुकी है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूनतम पांच-पांच ओवर का ही मैच कराया जा सकता है।
इस जीत के साथ भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी 200वीं जीत भी दर्ज की। इसमें सुपर ओवर से मिली जीत भी शामिल है। भारत 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गया है। जीत के बाद भारत ने आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में इंग्लैंड को पीछे छोड़कर फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया।

इसे भी पढ़े   शादी से पहले अंबानी परिवार ने 60,000 लोगों को खिलाया खाना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *