बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना

वाराणसी (जनवार्ता) । गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बाबतपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

rajeshswari

भाजपा एयरपोर्ट प्रोटोकॉल प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने उपमुख्यमंत्री की अगवानी की और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

उधर, गाजीपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उपमुख्यमंत्री के आगे के सफर पर खराब मौसम का असर पड़ा। मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण हवाई मार्ग से गाजीपुर जाने का कार्यक्रम बदल दिया गया। इसके बाद ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए।

इसे भी पढ़े   वाराणसी कचहरी विवाद : वकीलों और पुलिस के बीच बैठक, सभी घटनाओं की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *