₹5 करोड़ की कथित धोखाधड़ी की जांच में वाराणसी पहुंची कानपुर पुलिस, सपा नेता के घर दबिश की चर्चा

₹5 करोड़ की कथित धोखाधड़ी की जांच में वाराणसी पहुंची कानपुर पुलिस, सपा नेता के घर दबिश की चर्चा

वाराणसी  (जनवार्ता)। ₹5 करोड़ की कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले की जांच केकन सिलसिले में कानपुर पुलिस टीम के वाराणसी पहुंचने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के भड़वाँ गांव स्थित सपा नेता अवधेश पाठक के आवास पर दबिश दी और उनके नहीं मिलने पर उनके भाइयों से पूछताछ की। उनके वाराणसी आवास भी पुलिस ने दबिश दी और पूछताछ की जा रही है।

rajeshswari

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कार्रवाई कानपुर निवासी शैलेंद्र वर्मा की शिकायत से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की गई। शिकायत में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से कंपनी में हिस्सेदारी तथा करोड़ों रुपये की संपत्ति से संबंधित कथित अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने की बात कही गई है।

बताया गया है कि मामले में कानपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस साक्ष्य जुटाने और आरोपों की जांच के लिए वाराणसी पहुंची थी। हालांकि, इस कार्रवाई और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल उपलब्ध आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड या विश्वसनीय समाचार स्रोत से नहीं हो सकी है। इसलिए आरोपों को केवल शिकायत/जांच के दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

जनवार्ता संबंधित पुलिस अधिकारियों से आधिकारिक पुष्टि मिलने के बाद खबर को अपडेट करेगा ।आपको विस्तार से बताएंगे पूरा मामला क्या है।

इसे भी पढ़े   नवजात बेटे का जन्म, उधर पिता की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *