पांडेयपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याण शिविर शुरू

पांडेयपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याण शिविर शुरू

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पांडेयपुर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्टांप ड्यूटी एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में हुकुलगंज, पांडेयपुर, रमरेपुर, नई बस्ती और पहाड़िया क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 18 विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए।

rajeshswari

शिविर में प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और आधार कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र लोगों के आवेदन भरवाकर जमा किए गए। इसके अलावा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।

इस अवसर पर उद्यान अधिकारी सुभाष गुप्ता, पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार मौर्या, संजय जायसवाल, मदन मोहन दुबे, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, हुकुलगंज सेक्टर संयोजक दिनेश मौर्या व धर्मकीर्ति शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   कैरम लीग में रितंभरा का दबदबा, महिला युगल में सौम्या संग शीर्ष पर पहुंचीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *