नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। कोतवाली थाना क्षेत्र में सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर 1 अक्टूबर की रात मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 30 सितंबर की देर शाम आरोपी पीड़िता के किराए के मकान पर पहुंचा और अकेला पाकर उसे नशीला पदार्थ मिली कोल्डड्रिंक पिलाई।
पीड़िता के मुताबिक, कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे बेहोशी जैसी महसूस हुई। आरोप है कि इसी दौरान सौतेला पिता उसे मकान की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(f) और 123 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।


थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने स्थायी पते पर मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   एआई के दौर में पत्रकारों को और सशक्त होने की जरूरत : डॉ.आर.के.सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *