लमही संग्रहालय में दिखेंगे मुंशी प्रेमचंद के जीवन से जुड़े अनकहे किस्से

लमही संग्रहालय में दिखेंगे मुंशी प्रेमचंद के जीवन से जुड़े अनकहे किस्से

हालिया शोध में सामने आए नए तथ्यों को प्रामाणिक तरीके से किया जाएगा प्रदर्शित, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री की बैठक में बनी योजना

वाराणसी (जनवार्ता)। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली लमही स्थित स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय को और समृद्ध बनाया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों और साहित्य प्रेमियों को अब प्रेमचंद के जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं और अनकहे किस्सों को जानने का अवसर मिलेगा। हालिया शोध में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को उच्च गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ संग्रहालय में प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है।

rajeshswari


इस संबंध में बुधवार को लखनऊ में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात भी मौजूद रहे। बैठक में प्रेमचंद संग्रहालय सहित प्रदेश की विभिन्न पर्यटन और सांस्कृतिक परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।


पर्यटन मंत्री ने पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थलों का प्रामाणिक इतिहास उपलब्ध कराने के लिए सभी परियोजनाओं के शिलालेखों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य योजना के तहत प्राप्त 418 परियोजनाओं में से 367 का परीक्षण पूरा हो चुका है, जबकि ग्रामीण पर्यटन से जुड़ी 17 परियोजनाओं पर काम जारी है।


बैठक में पूर्वांचल के पर्यटन ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। मिर्जापुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना का कार्य दिसंबर के मध्य तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, भदोही स्थित राही संपत्ति और झील महल रेस्टोरेंट के बेहतर संचालन के लिए यूपीएसटीडीसी को प्रबंधन अनुबंध की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।

इसे भी पढ़े   युवती को भगाने का आरोप, पिता की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *