छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर धारदार हथियार से हमला

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती पर धारदार हथियार से हमला

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के करधना (प्रतापपुर) गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करधना गांव निवासी रोहित कुमार पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नौ अक्टूबर की शाम करीब 6:50 बजे उनकी बहन खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में रामकुमार ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। युवती द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपित ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

आरोप है कि इसके बाद रामकुमार के परिवार की शशिकला गुप्ता, रिया गुप्ता और खुशी गुप्ता ने युवती के साथ मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामकुमार, शशिकला गुप्ता, रिया गुप्ता और खुशी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश न देने पर होगी स्कूलों की मान्यता रद्द
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *