सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट बनने पर योगेश सिंह का गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट बनने पर योगेश सिंह का गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया क्षेत्र के तारापुर टिकरी निवासी योगेश सिंह के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सहायक कमांडेंट बनने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों और मित्रों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी।

rajeshswari

योगेश सिंह की मित्र मंडली दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन, चंदौली पहुंची और वहां से उन्हें खुली गाड़ी में बैठाकर गांव लेकर आई। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

योगेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में उनकी नियुक्ति सीआरपीएफ में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में परीक्षा उत्तीर्ण कर वह उपनिरीक्षक बने। वर्ष 2022 में पदोन्नति के बाद निरीक्षक बने। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर, झारखंड में कोबरा कमांडो इकाई, दिल्ली स्थित संसद भवन की सुरक्षा और वीआईपी सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अब सहायक कमांडेंट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह घर पहुंचे हैं। यहां से लौटने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत कार्यभार ग्रहण करना है।

इस अवसर पर उनके पिता अशोक सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत सिंह (मिंटू), विष्णुकांत सिंह, संदीप सिंह, अवनीश सिंह (जय), सीए अभिषेक पांडेय, पुष्कर नारायण, मुकेश यादव, आलोक, अश्वनी, अमित सिंह (बंटी), दीपक सिंह, शशि सिंह, अंकुर सिंह, ओपी सिंह, पिंटू सिंह, सरवन सिंह, करिया सिंह, पंकज, धीरज, अरविंद, संदीप प्रिंस, हर्ष राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   राजातालाब बार चुनाव : 28 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *