नवरात्र में लोहता समेत कई बाजारों में खुलीं मांस-मछली की दुकानें

नवरात्र में लोहता समेत कई बाजारों में खुलीं मांस-मछली की दुकानें

नगर निगम के आदेश पर उठे सवाल

वाराणसी (जनवार्ता)। नगर निगम वाराणसी में शामिल होने के बावजूद लोहता बाजार में नगर निगम के आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है। शारदीय नवरात्र के दौरान मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश के बीच लोहता सहित आसपास के कई बाजारों में रविवार और सोमवार को भी दुकानें खुली रहने की बात सामने आई है। इससे नगर निगम के आदेशों के अनुपालन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को नवरात्र अवधि में शहर की मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद नवरात्र के पहले दिन रविवार को लोहता बाजार के साथ धमरिया, रहीमपुर और इस्लामपुर में सुबह से शाम तक मांस-मछली की दुकानें खुली रहीं। सोमवार को भी कई दुकानों के खुले रहने की शिकायत सामने आई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी इसी मार्ग से आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद दुकानों के संचालन पर प्रभावी कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। लोगों ने संबंधित विभागों से आदेश का सख्ती से पालन कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में लोहता के थानाध्यक्ष ने कहा कि मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश है और इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। हालांकि, लगातार दो दिनों तक दुकानें खुली रहने की शिकायतों के बीच स्थानीय लोग पुलिस और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और नवरात्र के दौरान जारी निर्देशों का पालन किस तरह सुनिश्चित कराया जाता है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : नीट परीक्षा के दबाव में बेटे ने ली जान, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *