महिला हैंडबॉल में महादेव पीजी कॉलेज ने जीता खिताब

महिला हैंडबॉल में महादेव पीजी कॉलेज ने जीता खिताब

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को महिला वर्ग के फाइनल में महादेव पीजी कॉलेज ने सीएट कॉलेज को 18-08 से हराकर खिताब जीत लिया। जिसमें 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वही महिला फाइनल में महादेव की टीम ने बेहतर रणनीति और तालमेल के दम पर एकतरफा जीत दर्ज की।

rajeshswari

जहाँ  जीवनदीप की वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को पदक और शील्ड देकर सम्मानित किया। जबकि पुरुष वर्ग में सीएट कॉलेज ने काशी विद्यापीठ को 15-12 और काशी विद्यापीठ ने जीवनदीप को 12-08 से हराया। महादेव पीजी कॉलेज ने पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, पलहीपट्टी को 23-01 से शिकस्त दी। सीएट ने मेजबान जीवनदीप को 11-05 से हराया। पहले सेमीफाइनल में महादेव ने डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज को 15-03 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में काशी विद्यापीठ और सीएट कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। पुरुष वर्ग का फाइनल और पुरस्कार वितरण मंगलवार को होगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. इंद्रेश चंद्र सिंह, रजिस्ट्रार नंदलाल यादव, उप प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, आयोजन सचिव डॉ. सिद्धार्थ सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर का वैकल्पिक मार्ग तैयार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *