नवरात्र में काली मंदिर के पास गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित

नवरात्र में काली मंदिर के पास गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित

शिवपुर के पांचो पंडवा स्थित प्राचीन मंदिर के आसपास सफाई और चूने के छिड़काव की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। शिवपुर के पांचो पंडवा स्थित काली मंदिर के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर में सुबह से शाम तक दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के आसपास साफ-सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रभावित हो रही है।

rajeshswari

क्षेत्रीय निवासी चंदन यादव, मुन्नू केशरी, दीपक यादव और अजय सिंह ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से मंदिर परिसर के आसपास तत्काल साफ-सफाई कराने तथा चूने का छिड़काव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थल के आसपास स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से अपील की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि भक्तों को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बताते चलें कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर के आसपास कुछ लोगों ने वर्षों से कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा था। स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद नगर निगम ने करीब दो माह पूर्व अतिक्रमण हटाकर स्थान खाली कराया था। अब स्थानीय लोगों ने मंदिर के आसपास नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

इसे भी पढ़े   किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *