वाराणसी जंक्शन पर 24 कछुए बरामद, अमेठी का युवक गिरफ्तार

वाराणसी जंक्शन पर 24 कछुए बरामद, अमेठी का युवक गिरफ्तार

कुंभ एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल ले जाने का संदेह, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी जंक्शन पर जीआरपी ने सोमवार रात कुंभ एक्सप्रेस के जनरल कोच से 24 कछुए बरामद कर अमेठी निवासी मोनू कंजड़ को गिरफ्तार किया। कछुओं में छह बड़े और 18 छोटे हैं, जिन्हें चार झोलों और बैग में रखा गया था। इनकी कीमत लाखों रुपये होने का अनुमान है।

rajeshswari


जीआरपी थाना प्रभारी रजोल नागर के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने कार्रवाई की। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भी कछुओं की जांच की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कछुओं को अमेठी से लाकर पश्चिम बंगाल ले जाने की बात कही है। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: नकबजनी गिरोह के दो शातिर सदस्य गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *