अजगैवीनाथ मंदिर विकास पर मंथन, गुरुकुल-विवाह भवन का प्रस्ताव

अजगैवीनाथ मंदिर विकास पर मंथन, गुरुकुल-विवाह भवन का प्रस्ताव

भागलपुर  (जनवार्ता)। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष महंत मोहन भारती महाराज, सचिव शिवानंद सरस्वती महाराज एवं अन्य संतों ने सुलतानगंज स्थित अजगैवीनाथ मंदिर का निरीक्षण कर मंदिर के विकास और भूमि संरक्षण को लेकर समीक्षा की। इस दौरान मंदिर परिसर, उससे जुड़ी भूमि और बाग-बगीचों का भी जायजा लिया गया।

rajeshswari


मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि मंदिर की खाली भूमि पर गुरुकुल और विवाह भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलने के साथ मंदिर की आय में भी वृद्धि होगी। प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बनी है, जबकि अंतिम निर्णय वाराणसी में होने वाली जूना अखाड़ा की बैठक में लिया जाएगा।


निरीक्षण के दौरान मंदिर की जमीन की घेराबंदी, चहारदीवारी निर्माण तथा बायपास रोड स्थित भूमि पर व्यावसायिक दुकानों के विकास के निर्देश भी दिए गए। महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि विकास योजनाओं और भूमि संरक्षण संबंधी प्रस्तावों को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के समक्ष भी रखा जाएगा।

इसे भी पढ़े   जीआरपी : 40 मिनट में गुमशुदा बालक बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *