खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करता है: दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करता है: दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’

वाराणसी । जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान ध्वजारोहण, गुब्बारा प्रक्षेपण, खिलाड़ियों का मार्च पास्ट और खेल भावना की शपथ का आयोजन हुआ। जगतपुर इंटर कॉलेज एवं आर्य महिला इंटर कॉलेज, चेतगंज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

rajeshswari

मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करता है। युवा खेलों के माध्यम से अपने विद्यालय, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सरकार युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए हर स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त मंच है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने कहा कि एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में हाथीबरनी जोन के प्रांजल यादव ने प्रथम, मिर्जामुराद जोन के देवा जायसवाल ने द्वितीय तथा क्राइस्ट नगर जोन के अभय कुमार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़े   ब्रेकिंग: रिश्वत मांगने घर पहुंचा SOC का पेशकार, रकम न देने पर उलट दिया फैसला!

कार्यक्रम में अतिथियों का माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। आयोजन में खेल अध्यापक डॉ. जगजीत सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ खेल अध्यापक मेजर रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपदीय सचिव सर्वकुमार सिंह, राजीव कुमार और विनोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर कमलेश कुमार, आमोद वर्मा, मेजर शिवेन्द्र कुमार दुबे, संजय सिंह, रश्मि बाला सिंह, सत्येंद्र राय, डॉ. जगजीत सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *