नवजात बेटे का जन्म, उधर पिता की मौत

नवजात बेटे का जन्म, उधर पिता की मौत

वाराणसी में बाइक टक्कर में दो युवकों की जान गई

वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी में बुधवार देर रात दो बाइकों की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari

दुर्घटना इतनी हृदयविदारक है कि एक तरफ नवजात शिशु के जन्म की खुशी थी तो दूसरी ओर पिता की मौत का मातम छा गया।

थाना क्षेत्र के अखरी गांव के सामने मंडीरियन होटल के पास सर्विस रोड पर यह हादसा हुआ। एक बाइक पर सवार आलोक श्रीवास्तव, मूल निवासी खुरमावाद थाना चिनारी जिला रोहतास, अपनी अपाचे बाइक से साथी सूरज यादव (निवासी सोनभद्र) के साथ डाफी जा रहे थे। आलोक भिखारीपुर स्थित एक क्लिनिक पर काम करते थे।

दूसरी बाइक पर राहुल उर्फ काजू पटेल (निवासी अखरी, थाना रोहनिया) अपने मौसेरे साले अनिकेत पटेल के साथ घर लौट रहे थे। राहुल ने कुछ देर पहले अपनी गर्भवती पत्नी किरण पटेल को डाफी के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार आलोक श्रीवास्तव और राहुल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे सूरज यादव और अनिकेत पटेल गंभीर घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां सूरज की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

राहुल पटेल पेंटर का काम करते थे। उनका पहला बच्चा होने वाला था। दुर्घटना के कुछ घंटों बाद गुरुवार सुबह उनके घर बेटे का जन्म हो गया, लेकिन पिता की मौत की खबर ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। नवजात शिशु कभी अपने पिता का चेहरा नहीं देख पाएगा।

इसे भी पढ़े   डिजिटल ठग ने की डीआईजी पीएसी को फंसाने की कोशिश

आलोक श्रीवास्तव अपनी माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनकी शादी इसी फरवरी में हुई थी। अचानक मौत का यह सदमा उनके परिवार पर भारी पड़ गया है।

अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राजपूत और थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *