स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
राज्यमंत्री ने दिए निर्देश
वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने की। इस दौरान चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों, मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक मंडल में शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। साथ ही मतदाता सूची को दुरुस्त करने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटें। उन्होंने कहा कि संगठन ही भाजपा की ताकत है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करें।
बैठक में प्रवीण सिंह गौतम, पूनम मौर्या, प्रमोद सिंह, प्रवेश पटेल, महेंद्र पटेल, संजय सोनकर, अश्वनी पांडेय, अजय दुबे, मुकुंद जायसवाल, सुरेश सिंह, उदय पटेल, रोनी वर्मा और विजय राज यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

