महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात की कमान

महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात की कमान

सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

वाराणसी  (जनवार्ता)। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से वाराणसी कमिश्नरेट में मंगलवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात निदेशालय के सहयोग से आयोजित इस अभियान के तहत प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात संचालन की जिम्मेदारी संभाली।

rajeshswari

अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने सड़क पर यातायात संचालित कर लोगों को नियमों के पालन का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों से सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन अपनाने की अपील की गई।

इसे भी पढ़े   जौनपुर : चाइनीज मांझे ने छीन ली शिक्षक की जान, बेटी को स्कूल छोड़कर लौटते वक्त हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *