ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ 3500 रुपये, 14 ग्राम प्रहरी सम्मानित

ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ 3500 रुपये, 14 ग्राम प्रहरी सम्मानित

महिला पुलिसकर्मियों और तीन सशक्त महिलाओं को भी मिला सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित ब्रीफिंग हॉल में उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 ग्राम प्रहरियों के साथ मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों, खेल प्रतिभाओं और समाज की तीन सशक्त महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।

rajeshswari

समारोह में आयुष विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह और पिंडरा विधायक अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अब उन्हें 3,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। साथ ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था की मजबूत नींव हैं। गांवों में रहकर वे स्थानीय गतिविधियों की जानकारी देने, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए महिला आरक्षी प्रियंका पटेल, चांदनी पटेल और संध्या राय को सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी, मानसी वर्मा तथा महिला आरक्षी लक्ष्मी तिवारी, विजया, हेमा वाजपेई और मोनी यादव को सम्मान मिला। इसके अतिरिक्त समाज की तीन सशक्त महिलाओं को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़े   मऊ : कलयुगी पुत्र ने पिता की लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर ली जान

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल, डीसीपी वरुणा जोन राजेश पाण्डेय, डीसीपी गोमती जोन नीतू, डीसीपी मुख्यालय एवं अपराध/जनसुनवाई विनीत भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रहरियों और महिला कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए जनसेवा में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *