काशी विश्वनाथ मंदिर में नंदी रथ की टक्कर से महिला और बच्चियों के घायल होने का आरोप

काशी विश्वनाथ मंदिर में नंदी रथ की टक्कर से महिला और बच्चियों के घायल होने का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संचालित नंदी रथ से मंगलवार को हादसा होने की सूचना सामने आई। आरोप है कि नंदी रथ की चपेट में आने से पड़रिया से दर्शन-पूजन के लिए आए एक परिवार के सदस्य घायल हो गए। इनमें एक महिला और उसकी बच्चियां शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक, हादसे में कुल तीन लोगों को चोटें आई हैं।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। घायल महिला के भाई दुर्गेश ने बताया कि उनकी छोटी बहन अपनी बच्चियों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। हादसे के बाद परिवार के लोग परेशान हो गए।

मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नंदी रथ का संचालन किया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना से वाहन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े   दिव्यांग अभ्यर्थियों को नकल कराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *