भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई सूची जारी, लखनऊ की कमान किशन कुमार लोधी को

भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई सूची जारी, लखनऊ की कमान किशन कुमार लोधी को

वाराणसी में हीरा यादव बने जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने घोषित किए नाम

वाराणसी  (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विभिन्न जिलों और महानगरों में नई जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

rajeshswari


जारी सूची के अनुसार, किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि हीरा यादव को वाराणसी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेरठ महानगर की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद मनोज वर्मा को सौंपी गई है। वहीं, रवि चौधरी को मेरठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी की ओर से पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के विभिन्न जिलों और महानगरों में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

इसे भी पढ़े   फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का डीएम ने दिया निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *