सारनाथ में विस्फोट के बाद भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, लगी आग

सारनाथ में विस्फोट के बाद भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, लगी आग

चार घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल, मलबे में महिला के दबे होने की आशंका, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी रोड स्थित पैगंबरपुर में गुरुवार शाम एक मकान में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि राजू खान का दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। इसके साथ है आसपास के भी चार मकान प्रभावित हुए । हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में दबकर चार लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, एक महिला के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव दल ने मलबा हटाकर उसमें फंसी महिला को निकालने का अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।

मौके पर एडीसीपी लिपि नगायच, डीसीपी वरुणा राजेश पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह, एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी और थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

मकान से बरामद हुए पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान

डीसीपी वरुणा राजेश पांडेय ने बताया कि शाम करीब पांच बजे मकान में विस्फोट के बाद आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तत्काल पुलिस और बचाव दल को मौके पर भेजा गया। मलबा हटाने का काम जारी है। प्रथम दृष्टया मकान से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान की बरामदगी हुई है। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों और घटना की पूरी स्थिति का पता मलबा हटने तथा जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

इसे भी पढ़े   चंद्रमा सिंह जयंती पर कल पुस्तक विमोचन व काव्यपाठ

वहीं, एडीसीपी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। एक महिला के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव दल लगातार मलबा हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है।

फिलहाल घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *