दशाश्वमेध क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर एसीपी ने भारी भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बल किया तैनात

दशाश्वमेध क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर एसीपी ने भारी भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बल किया तैनात

वाराणसी (जनवार्ता) : नवरात्रि की धूम में डूबे वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसीपी दशाश्वमेध ने दशाश्वमेध चौक, पुलिस चौकी दशाश्वमेध मंदिर, दालमंडी और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल तैनात कर दिया है। यह कदम दुर्गा पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जो 28 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ समाप्त होगी।

rajeshswari

एसीपी दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस टीमों ने पंडालों का निरीक्षण किया। दशाश्वमेध घाट से सटे प्रमुख पंडालों, जैसे दशाश्वमेध चौक के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और दालमंडी के व्यस्त बाजार इलाके में अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई है, साथ ही ड्रोन सर्विलांस और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती पर जोर दिया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए अलग-अलग प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग जोन और वॉलंटियर्स की व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: सीएचसी में खुले में प्रसव, नवजात की मौत; जांच शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *