MLC चुनाव: सपा-भाजपा में मुकाबला

MLC चुनाव: सपा-भाजपा में मुकाबला

दोनों सीटों पर जीत के लिए तेज हुआ प्रचार, सपा के सामने कब्जा बचाने तो भाजपा के सामने वापसी की चुनौती

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी खंड की स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सीटों पर सपा और भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पिछले चुनाव में दोनों सीटें जीतने वाली सपा ने प्रचार की जिम्मेदारी सांसद वीरेंद्र सिंह को सौंपी है। वह संगठन के नेताओं के साथ उम्मीदवारों के समर्थन में घर-घर संपर्क कर रहे हैं। वहीं, भाजपा भी दोनों सीटों पर जीत के लिए जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों और प्रबुद्ध वर्ग के बीच सरकार का पक्ष रख रहे हैं। स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सुनील सिंह यादव की मौजूदगी से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
पिछले चुनाव में स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को 3,850 मतों से हराया था। वहीं, शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 936 वोटों से पराजित किया था।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Sonbhadra rape news - नाबालिग लड़की के साथ किया था दुष्कर्म,20 वर्ष कैद की कड़ी सजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *